2 yrs - Translate

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। 94 साल के बादल को सोमवार देर शाम छाती और पेट में दर्द होने के बाद चेकअप के लिए लाया गया था। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें इलाज के लिए PGI के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक बादल को गैस्टिक से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम हुई थी। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

image