2 yrs - Translate

दलेर मेंहदी का फार्महाउस सील, झील के किनारे अवैध ढंग से पंजाबी गायक ने कराया था निर्माण
Daler Mehandi Farm house sealed: दलेर मेंहदी पर गुरुग्राम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाबी गायक दलेर मेंहदी के फार्म हाउस को सील कर दिया गया है। दलेर मेंहदी के फार्म हाउस सहित तीन फार्म हाउस को सील किया गया है। तीनों फार्म हाउस सोहना के दमदमा झील के किनारे स्थित हैं। आरोप है कि यह फार्म हाउस वेटलैंड में अवैध रूप से बनाया गया है। सोहना का दमदमा झील, अरावली रेंज में पड़ता है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (DTPC) के अधिकारी अमित मधोलिया ने बताया कि तीनों फार्म हाउस अवैध रूप से झील के जलाशय क्षेत्र में थे। इनको सील कर दिया गया है। बिना अनुमति के इनको डेवलप किया गया था।

एनजीटी के आदेश पर हुई है यह कार्रवाई

दरअसल, वेटलैंड एरिया में अवैध रूप से फार्म हाउस बनाने का मामला एनजीटी तक पहुंचा था। सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में एनजीटी ने आदेश दिया था कि तीनों फार्म हाउसों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पूरे एरिया में अवैध निर्माण को डिमॉलिश किया जाए और कब्जा मुक्त कराया जाए। एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में तीन फार्महाउसों के खिलाफ पुलिस बल की मदद से डिमॉलिशन की कार्रवाई व सीलिंग अभियान चलाया गया। विभागीय सूत्रों ने बताया

image