2 yrs - Translate

ॐ शांति शांति ॐ
साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक रहे भैरों सिंह राठौड़ का आज निधन हो गया। सीने में दर्द और बुखार के चलते उन्हें जोधपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था। भैरो सिंह साल 1987 में BSF से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने लोंगेवाला पोस्ट पर हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने अपनी वीरता से दुश्मनों को धूल चटा दिया था। भैरो सिंह की वीरता के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।😥

image