20 w - Translate

मनोरंजन जगत के लिए अच्छी ख़बर है। 'स्कैम' के दो सुपर डुपर हिट सीज़न के बाद, फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हो गई है। आपको बता दें कि भारतीय फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने सुब्रत रॉय पर केंद्रित 'स्कैम' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट की है। 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' नाम का यह शो 'सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी' किताब पर बेस्ड होने वाला है। हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 2003' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। बता दें कि निर्देशक हंसल मेहता ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' की अनाउंसमेंट करते हुए पोस्ट शेयर कर दी है। कहा जा सकता है कि हंसल ने अपनी सीरीज़ 'स्कैम 1992' और 'स्कैम 2003' के लिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अब वो इसके तीसरे पार्ट के साथ फिर OTT पर छाने के लिए तैयार हैं।

image