बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कुछ दिनों से अपनी शादी के वजह से चर्चाओं में हैं। सोनाक्षी 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी पीछले काफी समय से जहीर के साथ ही रह रही थी। और अब दोनों ने 23 जून को मुम्बई में शादी करने का फैसला लिया हैं। दोनों ने शादी का इनविटेशन भेजना भी शुरू कर दिया हैं। अबतक कोई बॉलीवुड स्टार को सोनाक्षी के शादी का इनविटेशन मिल चुका हैं। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और सोनाक्षी के मामा पहलाज निहलानी को भी शादी का इनविटेशन मिला हैं। पहलाज निहलानी 1977 से शत्रुघ्न सिन्हा का गहरे दोस्त हैं। और इसी वजह से सोनाक्षी उनको मामा मानती हैं। हाल ही में जूम से हुए बातचीत के दौरान पहलाज निहलानी ने बताया कि उनको सोनाक्षी के शादी का इनविटेशन मिला हैं। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी के शादी पर रिएक्शन भी दिए। जब सोनाक्षी के मामा पहलाज निहलानी से पुछा गया कि क्या वो जानते हैं कि सोनाक्षी और जहीर शादी करने जा रहे है। इसपर निहलानी ने कहा कि "आजकल के बच्चे अपने निर्णय खुद लेते हैं, इसलिए परिवार को खुश होना चाहिए। जरूरी बात यह है कि कपल को शादीशुदा जिंदगी जीनी है। उन्हें एक-दूसरे के साथ रहना है।" इसके अलावा निहलानी ने कहा कि "वे सोनाक्षी के शादी में शामिल होंगे। मैं सोनाक्षी का मामा हूं। वे आखिरकार शादी कर रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
#sonakshisinha #pahlajnihalani #zaheeriqbal #bollywoodhindinews