11 w - Translate

दिलीप सिंह राणा, जिन्हें 'द ग्रेट खली' के नाम से जाना जाता है, ने अपनी रेसलिंग से पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया। 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के धिरैना में जन्मे खली रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है और उनका वजन 157 किलो है। उनके सीने की चौड़ाई 63 इंच है। बचपन से ही उन्हें एक्रोमेगली नाम की बीमारी थी, जिसकी वजह से उनका शरीर असाधारण तरीके से बढ़ा। खली के दादा की लंबाई भी 6 फुट 6 इंच थी।
साल 2001 में रेसलिंग के दौरान खली ने ब्रायन ओंग नाम के एक रेसलर को इतनी जोर से पटका कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था। द ग्रेट खली ने रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले अंडरटेकर को सिर्फ मुक्के बरसाकर ही बेहोशी की हालत में ला दिया और जीत दर्ज की। खली ने पहली बार अंडरटेकर को 7 अप्रैल 2006 में हराया था।
खली कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'रामा-द सेवियर', 'कुश्ती' जैसी फिल्मों में काम किया और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। खली को 'द पंजाबी मॉन्सटर', 'द पंजाबी प्लेब्वॉय' और 'द प्रिंस ऑफ द लैंड ऑफ 5 रिवर्स' के नाम से भी जाना जाता है।
द ग्रेट खली की जिंदगी और उनकी उपलब्धियाँ न केवल रेसलिंग की दुनिया में बल्कि मनोरंजन की दुनिया में भी उन्हें एक विशेष स्थान दिलाती हैं। 🌟

image