11 w - Translate

ऑस्ट्रेलिया चारों तरफ समुद्र से घिरा हुआ था नजदीक में न्यूजीलैंड उसका मित्र देश है थोड़ी दूर पर फिजी है वह भी आस्ट्रेलिया का मित्र देश है इसीलिए आस्ट्रेलिया ने अपनी सेनाएं कभी मजबूत नहीं की।

वह हथियारों की होड़ में नहीं पड़ा।

लेकिन चीन की हवस ने अब आस्ट्रेलिया को भी मजबूर कर दिया कि वह उन्नत हथियार खरीदे क्योंकि चीन ने दक्षिण चीन सागर पर अपने युद्धपोत तैनात कर दिए।

जबकि वह पूरा एरिया अंतर्राष्ट्रीय समुंद्र है उस पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है अब चीन दक्षिण चीन के पूरे समुंदर में ना किसी व्यापारी जहाज को आने जाने दे रहा है और ना ही वियतनाम मलेशिया इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के मछुआरों को मछली पकड़ने दे रहा है पिछले महीने उसने वियतनाम के तीन जहाजों को डुबो दिया था जिसमें 12 मछुआरों की दुखद मौत हुई थी।

बाद में जब अमेरिका ने अपने युद्धपोत तैनात किए तब चीन डर गया और अपनी युद्धपोत हटा लिए अब जापान ऑस्ट्रेलिया वियतनाम सब अपनी सीमा सेनाएं मजबूत करने में लग गए।

जब चीन की मिंग डायनेस्टी का तख्तापलट करके माओ त्से तुंग में सत्ता काबीज किया था तभी उसने कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांत संविधान में लिख दिया था चीन के राष्ट्रपति का कर्तव्य सिर्फ चीन का शासन चलाना ही नहीं होगा बल्कि उसे चीन की सीमाओं का विस्तार करना होगा।

तभी से लेकर आज तक चीन के सारे राष्ट्रपति विस्तार वादी नीति पर काम करते हैं उन्होंने आधा मंगोलिया हड़प लिया तुर्कमेनिस्तान का बड़ा हिस्सा कब्जा कर लिया कजाकिस्तान के काफी बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया पूरा तिब्बत पर कब्जा कर लिया नेपाल के कई गांव कब्जा कर लिए भूटान के विशाल जंगल को चीन अपना जंगल बता रहा है नेहरू की कायरता से चीन ने भारत की कई वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया 4 द्वीप को लेकर उसका जापान के साथ विवाद है ताइवान पर बुरी नजर है हांगकांग को उसने ब्रिटेन से वापस ले लिया मकाउ पर कब्जा कर लिया 8 दीपों को लेकर उसका इंडोनेशिया से विवाद है म्यांमार पर उसकी बुरी नजर थी लेकिन म्यांमार ने समझौता कर लिया और बदले में हिंद महासागर में एक द्वीप को उसने चीन को दे दिया जहां पर चीन ने अपना नौसैनिक अड्डा बना लिया है।

चीन ने 11.83 लाख वर्ग किलोमीटर भूभाग वाले मंगोलिया पर अक्टूबर 1945 में हमला कर कब्जा जमा लिया। यहां दुनिया का 25 फीसद कोयला भंडार है। यहां की आबादी तीन करोड़ है। चीन ने 1997 में हांगकांग पर कब्जा कर लिया। इन दिनों वह वहां राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर शिकंजा कसने की फिराक में है। 450 वर्ष के शासन के बाद 1999 में पुर्तगालियों ने चीन को मकाउ सौंप दिया। रूस से 52 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर चीन का विवाद है।

चीन की विस्तारवादी नीति से मंगोलिया, लाओस, वियतनाम, म्यांमार, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान के साथ आर्थिक संबंध अच्छे होते हुए भी चीन के इरादों पर किसी को भरोसा नहीं है। दक्षिण चीन सागर पर चीन एकछत्र राज करना चाहता है। वहां वो कृत्रिम द्वीपों का निर्माण भी कर रहा है।

अब चीन पूरे विश्व के लिए बेहद खतरा बन गया है अब अगर कोई विश्व युद्ध होगा तो वह चीन की वजह से होगा और इस विश्व युद्ध में चीन का विनाश तय है क्योंकि इतिहास इस बात का गवाह है कि कोई भी चीज अपनी एक सर्वोत्तम ऊंचाई तक जाकर नीचे जरूर आती है।

image