पेरिस ओलम्पिक में चमकेंगे भारतीय खेल सितारे
पदकों की संख्या को दोहरे अंक तक पहुंचाना चाहेगा भारत
शूटर और पहलवान चले तभी हासिल होगा लक्ष्य
खेलपथ संवाद
पेरिस। खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलम्पिक 2024 का आज आगाज होगा। भारत के 117 खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सर्वश्रेष्ठ करते हुए सात पदक जीते थे। इस बार भारतीय खिलाड़ियों का लक्ष्य पदकों की संख्या को दोहरे अंक में पहुंचाना होगा।