8 w - Translate

राष्ट्रनायिका माता सावित्रीबाई फुले ने 17 साल की उम्र में अपने पति महात्मा ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर महाराष्ट्र के पुणे में भारत का लड़कियों के लिए प्रथम स्कूल शुरू किया था.
महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल विवाह, जैसी कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया था.उन्होंने विधवा विवाह का पुरजोर समर्थन किया.महात्मा फुले के निधन के बाद उन्होंने समाज सेवा का बीड़ा अकेले ही अपने कंधों पर उठाया और एक दिन 10 साल के प्लेग रोगी बच्चे की सेवा करते हुये, खुद उस रोग का शिकार होकर इस दुनियाँ से विदा हो गई.
भारत की प्रथम शिक्षिका और महान समाज सुधारिका मराठी कवयित्री को कोटि कोटि नमन 🙏

image