5 w - Translate

व्यथित मन से......
एक बेटी पालना, बड़ा करना, पढ़ाना, फिर विवाह करना। इन सब में सबसे महत्वपूर्ण है उसकी सुरक्षा को लेकर सैदव सचेत रहना।
एक पिता के लिये यह किसी तपस्या से कम नहीं है। हर पल, हर क्षण उसके हृदय, बुद्धि का एक कोना इसी में लगा रहता है। बेटी कैसे होगी।
एक बेटी को उच्च शिक्षा देना। उसे चिकित्सक बनाना।
फिर उस पिता के सामने बेटी कि ऐसी विभत्स घटना हो जाय। जिसको लिखने में मैं स्वयं असमर्थ हूँ।
और व्यवस्था, सत्ता ऐसी घटनाओं को रोक नहीं पाती। अपराधियों को दंडित करने की जगह बचाती हैं।
क्या ऐसी सरकारों को एक क्षण के लिये भी सत्ता में बने रहने का अधिकार है?