5 w - Translate

🥀""""""""""""""""""""""""""""""""""🥀
_🌻"बीस की गिनती " - एक लघु कथा 🌻_
🥀"""""""""""""""""""""""""""""""""""🥀
_एक राजा की बेटी की शादी होनी थी।_
_बेटी की ये शर्त थी- कि जो भी 20 तक की गिनती सुनाएगा उसको राजकुमारी अपना पति चुनेगी
_गिनती ऐसी हो जिसमें सारा संसार समा जाये।_
_जो नहीं सुना सकेगा, उसको 20 कोड़े खाने पड़ेंगे।_
_ये शर्त केवल राजाओं के लिए ही है।_
_अब एक तरफ राजकुमारी का वरण...! और दूसरी तरफ कोड़े...
_एक-एक करके राजा महाराजा आए।_
_राजा ने दावत भी रखी। मिठाई और सब पकवान तैयार कराए गए।_
_पहले सब दावत का मजा ले रहे होते हैं।_
_फिर सभा में राजकुमारी का स्वयंवर शुरू होता है।_
_एक से बढ़ कर एक राजा महाराजा आते हैं।_
_सभी गिनती सुनाते हैं जो उन्होंने पढ़ी हुई थी, लेकिन कोई भी वह गिनती नहीं सुना सका जिससे राजकुमारी संतुष्ट हो सके।_
_अब जो भी आता कोड़े खा कर चला जाता।_
_कुछ राजा तो आगे ही नहीं आए- उनका कहना था- कि गिनती तो गिनती होती है।_
_राजकुमारी पागल हो गई है! ये केवल हम सबको पिटवा कर- मजे लूट रही है।_
_ये सब नजारा देख कर एक हलवाई हंसने लगता है।_
_वह कहता है: डूब मरो राजाओं! आप सबको 20 तक की गिनती- और राजकुमारी जी की गिनती का मतलब नहीं आता
_ये सुनकर सब राजा उसको दण्ड देने के लिए बोलते हैं।_
_राजा उनसे पूछता है कि- क्या तुम गिनती जानते हो,यदि जानते हो तो सुनाओ।_
_हलवाई कहता है:_
_हे राजन ! यदि मैंने गिनती सुनाई- तो क्या राजकुमारी मुझसे शादी करेगी.....?_
_क्योंकि मैं आपके बराबर नहीं हूँ-और ये स्वयंवर भी केवल राजाओं के लिए है- तो गिनती सुनाने से मुझे क्या फायदा...?_
_पास खड़ी राजकुमारी बोलती है:_
_ठीक है यदि तुम गिनती सुना सके- तो मैं तुमसे शादी करूंगी
_और यदि नहीं सुना सके- तो तुम्हें "मृत्युदंड" दिया जायेगा।_
_सब देख रहे थे- कि आज तो हलवाई की मौत तय है।_
_हलवाई को गिनती बोलने के लिए कहा जाता है।_
_राजा की आज्ञा लेकर हलवाई गिनती शुरू करता है:~_
_एक ब्रह्म,_
_दो पक्ष,_
_तीन लोक,_
_चार युग,_
_पांच पांडव,_
_छह शास्त्र,_
_सात वार,_
_आठ खंड,_
_नौ ग्रह,_
_दस दिशा,_
_ग्यारह रुद्र,_
_बारह महीने,_
_तेरह रत्न,_
_चौदह विद्या,_
_पन्द्रह तिथि,_
_सोलह श्राद्ध,_
_सत्रह वनस्पति,_
_अठारह पुराण,_
_उन्नीसवीं तुम और......?_
_बीसवां मैं...
_सब हक्के-बक्के रह जाते हैं।_
_राजकुमारी हलवाई से शादी कर लेती है
_इस गिनती में संसार की सारी वस्तु मौजूद हैं।_
_यहां शिक्षा से बड़ा तजुर्बा है।_
*_🌸 जय श्री राधे 🌸_*
*_।।जय जय श्री राम।।_*
*_ ।।हर हर महादेव।।_*

image