6 d - Translate

तीरंदाज हरविंदर सिंह का पटियाला पहुंचने पर भव्य स्वागत
पेरिस पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास
खेलपथ संवाद
संगरूर। पेरिस में पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे तीरंदाज हरविंदर सिंह और सेमीफाइनल में पहुंची तीरंदाज पूजा का पंजाबी यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचने पर मुख्य द्वार पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों को खुले वाहन में काफिले के रूप में साइंस ऑडिटोरियम ले जाया गया। वहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर केके यादव ने दोनों खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। डीन एकेडमिक प्रो. नरिंदर कौर मुल्तानी ने दोनों एथलीटों को बधाई दी और पैरा ओलंपिक खेलों के इतिहास और महत्व पर भी प्रकाश डाला।

image