Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
पिताजी जब भी कभी किसी से क्रोध में होते थे। तो कहते थे ' श्री ' हीन हो गया है।
बहुत बार सुनने पर एक बार जब शांति से बैठे थे। मैंने पूछा श्री का अर्थ क्या होता है ?
बोले व्यक्तित्व के जो श्रेष्ठतम गुण होते हैं। वह सभी श्री में समाहित होते है। ऋग्वेद में सबसे पहले यह शब्द प्रयुक्त हुआ है।
इसका अर्थ होता है कि वह शक्ति जिससे अपना और इस जगत का विकास किया जाता है।
मैं जब अपनी लैब खोला तो बहुत से लोगों ने बहुत नाम सुझाये। लेकिन पिताजी कि व्याख्या स्मृति हो आई।
फिर मैंने ' श्री ' पैथोलॉजी रखा।।
बनारस TATA कैंसर इंस्टीट्यूट में श्री पैथोलॉजी कि प्रति सप्ताह एक दो रिपोर्ट कैंसर कि जाती है।
ल्यूकीमिया, ओरल, लिम्फोमा कैंसर कि रिपोर्ट सबसे अधिक होती है।
बनारस से मेरे पास दो histopathology के लिये जॉब ऑफ़र आये हैं।
लेकिन अब घर छोड़कर कहीं जाने का मन नही है। एक घँटे के लिये प्रति सप्ताह बनारस आ सकते हैं। इसको स्वीकार कर लें तो किया जा सकता है।
यह है कि जौनपुर में लैब का कलेक्शन सेंटर बढ़ा रहे हैं। जिससे अधिक लाभ सबको मिल सके।
बाकी हम को तो जान ही रहे हैं। कब झोला उठाकर चल दें, यह अलग बात है कि थर्ड टर्म के लिये कोशिश जारी है।😊