Discover postsExplore captivating content and diverse perspectives on our Discover page. Uncover fresh ideas and engage in meaningful conversations
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नाती अगस्त नंदा ने "द अर्चीज" फिल्म बॉलीवुड डेब्यू किया हैं। हाल ही में अगस्त की फिल्म रिलीज हुई हैं। फिल्म रिलीज के बाद अगस्त अपने "द अर्चीज" के टीम के साथ अब अपने नानू अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 15 में दिखाई दिये हैं। सोनी टीवी ने केबीसी का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया हैं जिसमें अमिताभ के सामने हॉट सीट पर अगस्त नंदा दिख रहे हैं। इस दौरान अमिताभ और अगस्त के बीच मजेदार बातचीत होती हैं, जो अभी वायरल हो रहा हैं। प्रोमो वीडियो के दौरान अगस्त नंदा अपने नानू अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि नानू आप ओजी, नानू आप महान केबीसी के सवाल दे दो आसान। इसपर अमिताभ उनको मजाकिया अंदाज में कहते हैं नानू-बानू नहीं चलेगा केबीसी पर। अमिताभ की यह बाते सुनकर हर कोइ हंसने लगते हैं। इसके आगे अमिताभ अपने नाती अगस्ता से जुड़े एक किस्सा शेयर करते हैं, जिसे सुनकर अगस्त्य इमोशनल हो जाता हैं। अमिताभ अगस्त नंदा के जन्म के दौरान की बात करते हुए कहते हैं "जब ये पैदा हुए थे, तो मैंने पांच मिनट बाद ही इनको गोद में उठा लिया था। और आज देखा ये कहां पहुंचे गए। आज अगस्त्य एक कलाकार बन गए है।" नानू की यह बात सुनकर अगस्त इमोशनल हो जाते हैं।
सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियो बनाकर पॉपुलर होनेवाले पुनीत सुपरस्टार ने सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद से शादी करने की इच्छा जाहिर करी हैं। अक्सर अपनी अजीबोगरीब वीडियो से लोगों को हंसाने वाले पुनीत को उर्फी से प्यार हो गया हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके पुनीत ने बताया कि "उर्फी यार मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मैं आपसे बहुत दिनों से एक बात कहना चाहता था। लेकिन कह नहीं पाता था। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मुझे आप जैसी लड़की की तलाश हैं। आपसे हाथ जोड़कर कह रहा हूं मेरे प्यार को अपना लो। मैं आपसे शादी करना चाहता हूं।" बता दे पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिए थे। लेकिन उनको एक दिन में ही शो से निकाल दिया गया था। उन्होंने घर के अंदर कुछ अजीब हरकत करी थी जिस वजह से उन्हें घर से निकाला गया था। बिग बॉस के घर से निकलते ही पुनीत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में आया था। उनको सोशल मीडिया पर लॉर्ड कहकर बुलाया जाता था। हालांकि अभी पुनीत का सोशल मीडिया पर ट्रेंड खत्म हो चुका हैं। शायद अब फिर से चर्चा में आने के लिए पुनीत ने उर्फी जावेद का नाम लिया हैं।