image

image

image
2 ans - Traduire

यह तस्वीर मन मे बसी है। राम-सीता की। तब से जब श्री रामायण के नाम पर रामानंद सागर जी की रामायण को देखा था।

प्रभु राम के बारे में सोचकर जब आँखे बंद करती थी, तो मन मे यही मुस्कराता हुआ चेहरा दिखता था। हम सभी का बचपन और बचपन की रामायण इन चेहरों के बिना अधूरी है।

अपने भाई के साथ स्कूल जाते समय उनका पोस्टर भी दिख जाता...तो हम दोनों चिल्लाते; हमने राम सीता देखे....हमने राम सीता देखे। वहीं सड़क पर दण्डवत प्रणाम करने लगते। पर कभी किसी ने हमे टोका नहीं। उस समय के 'नासमझ' लोग भी हमारे भाव समझते थे। और मुस्कराकर देखने लगते थे।

यह श्री रामायण की ही महिमा थी, कि उसमें अभिनय निभाने वाले किरदार भी आजीवन राम नाम की महिमा में बंधे रहे। अरुण गोविल ने कभी शराब को हाथ न लगाया तो रावण का अभिनय करने वाले अरविंद त्रिवेदी आजीवन शाकाहारी रहे।

यह है प्रभाव! क्योंकि यह आस्था और भाव की बात है। कुतर्की कभी समझ नहीं सकते इसे।

राजी तेरी रजा में🙏
जय श्रीराम

image
2 ans - Traduire

90 z की शादियाँ😍
सारे रिश्तेदारों और कजिन्स के एक साथ गद्दे लगवाए जाते थे। और सारी रात बातें की जाती थी।

image
2 ans - Traduire

कल शाम महालक्ष्मी माता मंदिर रतलाम के दरबार मे अर्जी लगा दी गई।

बहुत भोले और भले हैं पुजारी जी।
पुजारी जी ने प्रेमपूर्वक और बहुत ही स्नेह से सांध्य आरती के लिये बुलाया था। उनको प्रसन्न देखकर मन प्रसन्न हो गया

image

image
2 ans - Traduire

कभी कभी बेमतलब भी ऐसी बूढ़ी काकी से फल खरीद लिया कीजिए! इनके पास कीमती स्वाभिमान है, जो इन्हें कड़ी धूप में हाथ फैलाने के बजाय, टोकरी सर पर रखने को मजबूर करता है!

image

image

image