2 лет - перевести

ना वो सहवाग सा खौफ है, ना वो महत्वपूर्ण मैचों के बिच्छू की तरह चिपकने का गंभीर सा माद्दा..!!
ना वो सचिन सा संतुलन है, ना वो दादा की दादागिरी..!!
ना वो विपरीत परिस्थितियों में धोनी सा धैर्य है, ना वो अपने स्वास्थ्य से ऊपर देश को रखने वाला युवराज का साहस है..!!
ना वो मुहतोड़ जवाब देने वाली हरभजन सी बॉलिंग है, ना वो आसपास के 5 मीटर से निकलती गेंद को जान लगाकर रोकने का कैफ और रैना सा जज्बा..!!
ना वो कुंबले सा जीनियस है, ना वो जाहिर खान सा सटीक परफॉर्मर..!!
ना वो द्रविड़ सी दीवार है, ना वो लक्ष्मण सी कलात्मकता..!!
नही जीत पाओगे तुम, क्योंकि तुम देश के खिलाड़ी नही अब एक व्यवसायिक धनपशु संस्था के मोटी तनख्वाह उठाने वाले नकारा कर्मचारी हो गए हो..!!
फोकस अपना आईपीएल पर रखो हमारा क्या है हम तो अगले मैच में फिर खड़े हो जाएंगे देश भावना से.....🙏🙏

image