2 jr - Vertalen

यूपी- मैनपुरी के रमपुरा गांव से 21 दिसंबर 2022 को शमशाद अली की 14 वर्षीय बेटी 'मनतारा' का किडनैप होता है। पिता शमशाद पुलिस के पास जाते हैं पुलिस कहती है ढूंढेंगे ढूंढेंगे, यही कहते 8 दिन बीत जाता है। शमशाद को पता चलता है उनकी बेटी को पंजाब ले जाया गया है। शमशाद अपने कुछ लोगों के साथ पंजाब के लिए निकल जाते हैं। शमशाद अलीगढ़ पहुंचते हैं तो उनके बेटे सलमान की कॉल आती है कि अब्बा दो और बहनें निशा (22) और मुस्कान (16) भी आज ग़ायब हैं।
26 जनवरी को उसी मैनपुरी के भोगांव की दो और नाबालिग़ लड़कियां भी ग़ायब हैं। तीन सगी लापता बहनों के भाई सलमान ने प्रशासन से दरख़्वास्त की है कि- "मेरी बहनों को जल्द ढूंढने की कार्रवाई की जाए नहीं तो मैं कुछ ग़लत क़दम उठा लूंगा"
लापता हुई तीन बेटियों के पिता शमशाद का कहना है। इस किडनैपिंग का तार पंजाब से जुड़ा हुआ है। इसमें एक राकेश नामी शख़्स शामिल है।

image